Meat, Liquor Ban in Ram Path: अयोध्या नगर निगम का बड़ा फैसला, 14 KM क्षेत्र के अंदर मांस, शराब और बीड़ी-सिगरेट की बिक्री पर लगा बैन... – RGH NEWS
देश

Meat, Liquor Ban in Ram Path: अयोध्या नगर निगम का बड़ा फैसला, 14 KM क्षेत्र के अंदर मांस, शराब और बीड़ी-सिगरेट की बिक्री पर लगा बैन…

Meat, Liquor Ban in Ram Path रामनगरी अयोध्या में धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने राम पथ के 14 किलोमीटर लंबे हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। यही नहीं, इस पवित्र मार्ग पर अब पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन भी पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।

राम पथ, जो कि अयोध्या और फैजाबाद शहर को जोड़ता है, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंचने वाला एक मुख्य मार्ग है। यह मार्ग धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। नगर निगम द्वारा पारित यह प्रस्ताव इस मार्ग की पवित्रता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

प्रतिबंध से प्रभावित होंगे फैजाबाद के भी कई क्षेत्

 

अयोध्या स्थित राम पथ

 

नगर निगम के अनुसार, यह प्रतिबंध (Ayodhya Alcohol Meat Boycott) सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि फैजाबाद के उस हिस्से तक लागू होगा, जहां से होकर राम पथ गुजरता है। राम पथ के कुल 14 किलोमीटर में से लगभग 5 किलोमीटर हिस्सा फैजाबाद शहर में आता है, जहां वर्तमान में शराब और मांस की दुकानें सक्रिय हैं। इस प्रस्ताव के प्रभावी होते ही इन सभी दुकानों को हटाना होगा।

विज्ञापन पर भी रोक, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

 

सिर्फ मांस और शराब नहीं, अब राम पथ पर पान-मसाला, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर जैसे उत्पादों के विज्ञापन भी पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। नगर निगम इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में विस्तृत कार्य योजना और समयसीमा घोषित करेगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और सौंदर्य को और अधिक संरक्षित किया जा सकेगा।

 

मेयर ने कही ये बात

 

अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह फैसला नगर की धार्मिक भावना और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की कार्यकारी समिति, जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद शामिल हैं, ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया है।

 

 

 

ये भी पढ़ें: Cg News: छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य

 

 

मुस्लिम पार्षद ने भी किया समर्थन

 

दिलचस्प बात यह है कि कार्यकारी समिति में शामिल इकलौते मुस्लिम पार्षद और भाजपा नेता सुल्तान अंसारी ने भी इस प्रस्ताव (Ayodhya Alcohol Meat Boycott) का समर्थन किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह निर्णय धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला है।

Read more MP Gaon Ki Beti Yojna: मोहन यादव सरकार का बड़ा ऐलान, अब 12वीं कक्षा पास करते ही छात्राओं को मिलेंगे इतने रुपए, जल्दी उठाएं लाभ…

 

Meat, Liquor Ban in Ram Path गौरतलब है कि अयोध्या में पहले से ही मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। लेकिन अब यह दायरा फैजाबाद तक बढ़ा दिया गया है। इससे राम पथ का पूरा इलाका आस्था और संस्कार का उदाहरण बन सकेगा।

Related Articles

Back to top button