MBBS-MD डॉक्टर ने खाया गोबर, कहा- नहीं होगी कैंसर जैसी कोई बीमारी,वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल – RGH NEWS
देश

MBBS-MD डॉक्टर ने खाया गोबर, कहा- नहीं होगी कैंसर जैसी कोई बीमारी,वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल

नई दिल्ली। गोमूत्र पीने के कई लोगों ने कई फायदे बताए हैं। वहीं अब MBBS-एमडी डॉक्टर ने गोबर खाकर इसके कई फायदे ​बताए हैं। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर गोबर खाते हुआ दिख रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है।

करनाल के रहने वाले चाइल्ड स्पेशलिस्ट MBBS-MD डॉक्टर मनोज मित्तल ने गोबर खाने के बाद इसका फायदा बताया। कहा कि वे पिछले कई सालों से गोमूत्र पीते और गोबर खाते हैं। उनका मानना है कि गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है, जो हमें रेडिएशन से बचाता है। जैसा कि मोबाइल, एसी, फ्रिज और न जाने क्या-क्या रेडिएशन छोड़ते हैं। इसके प्रभाव से हमें कैंसर जैसी बीमार होती है गोबर के सेवन से इसका असर कम किया जा सकता है। डॉक्टर ने दावा किया है कि गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है जो कि आपकी सेहत को सही रखता है।

https://twitter.com/RoflGandhi_/status/1460559424813080577?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1460559424813080577%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fzara-hatke%2Fvideo-viral-of-mbbs-md-doctor-eating-dung-told-its-benefits-671807.html

 

डॉक्टर ने युवाओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी गोबर के रस का सेवन करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इससे डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं गाय के गोबर से कई बीमारियों के ठीक होने का दावा डॉक्टर मनोज मित्तल कर रहे हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर मनोज मित्तल चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं और उनका अपना बड़ा हॉस्पिटल करनाल में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button