Matrubhoomi Song Teaser: सलमान खान की नई फिल्म का गाना ‘तुम चांद देख लेना’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने में साथ नजर आईं चित्रांगदा

Matrubhoomi Song Teaser एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) के पहले टाइटल सॉन्ग को फैंस ने खूब पसंद किया था और सभी प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने को 50 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज मिले थे. वहीं, अब इस फिल्म का तीसरे गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज कर दिया है. गाने के टीजर का टोन पूरी फिल्म के इमोशनल कोर की तरफ इशारा करता है.
टीजर में क्या है खास
यह सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि एक सैनिक की निजी जिंदगी की झलक देता है. गाने के टीजर में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) और सलमान खान (Salman Khan) की केमिस्ट्री सटल, शांत और गहरी भावनाओं से भरी दिखती है. गाने का मूड “लॉन्ग डिस्टेंस लव” पर आधारित है—जहां प्यार मौजूद है, लेकिन साथ नहीं.
टीजर इस बात को खूबसूरती से दिखाता है कि युद्ध सिर्फ बॉर्डर पर नहीं लड़ा जाता. असली लड़ाई उन परिवारों के दिलों में भी चलती है, जो इंतजार करते हैं. चित्रांगदा का किरदार धैर्य और मजबूती का प्रतीक लगता है, जबकि सलमान का किरदार एक जिम्मेदार सैनिक का—जो फर्ज और प्यार के बीच संतुलन बना रहा है.
फिल्म का नया नाम और मतलब
Matrubhoomi Song Teaserफिल्म का नाम ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) से बदलकर मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) रखना एक गहरा मैसेज देता है. युद्ध की भयावहता के बीच शांति की उम्मीद. बलिदान के साथ-साथ इंसानियत को बचाने की कहानी



