देश

Mandi Bus Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा; 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस के उड़े परखच्चे, कई लोगों की मौत…

Mandi Bus Accident News हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस 200 फिट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, इस हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, यह हादसा मंडी जिले के पटरिघाट इलाके में हुआ है। यहां जाहू से मंडी जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

 

 

 

Read more Air India Flight Emergency Landing: Air India की फ्लाइट AI180 की इमर्जेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी…

 

 

जारी है बचाव कार्य

Mandi Bus Accident News:  इस भयानक हादसे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बस गहरी खाई में गिरी हुई है और मौके पर स्थानीय लोग, प्रशासन की टीम और बचाव दल मौजूद है। घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है। प्रशासन की तरफ से मौके पर एम्बुलेंस तैनात है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

कई लोग हुए घायल
Mandi Bus Accident Newsदूसरी तरफ प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने जनता को अफवाहों से बचने और ज़रूरतमंदों को प्राथमिकता देने की अपील की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button