बिजनेस

Mahtari Vandan Yojana: डेढ़ लाख महिलाओं को नहीं मिली महतारी वंदन की राशि! जानें क्या है वजह?

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। KYC पूरी नहीं होने के कारण करीब डेढ़ लाख महिलाओं के खातों में योजना की राशि नहीं पहुंच पाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस की एक नेत्री ने सरकार को राखी भेजकर सभी पात्र महिलाओं को राशि दिलाने की मांग की है।

 

 

read more Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 वारंटों में फरार वारंटी और आदतन बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त गिरफ्तार

 

 

 

Mahtari Vandan Yojana: मामले को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को पहले ही जाग जाना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हर महिला को 500 रुपए देने का वादा किया था, पहले उन्हें अपने सरकार के लोगों को राखी भेजकर यह दिखाना चाहिए।

 

Mahtari Vandan Yojanaमंत्री कश्यप ने कहा कि कंप्यूटर या सिस्टम में खराबी हो जाए तो उसे सुधारा जा सकता है, लेकिन कांग्रेस के दिमाग में खराबी है, उसे कैसे सुधारा जाए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्रिपल तलाक, आरक्षण और महिला सशक्तिकरण का विरोध करते हैं, वे कांग्रेस की ओर से महिलाओं की बात कैसे कर सकते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। इधर, कांग्रेस नेत्री ने सरकार से मांग की है कि KYC नहीं होने के कारण जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिल पाई है, उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए और सभी पात्र महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाई जाए

ख़बर शेयर करें:

Back to top button