Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी

Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त एडवांस में जारी की। योजना के तहत 68 लाख से ज्यादा माता-बहनों के खाते में 1-1 हजार रुपए डीवीटी के माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर की गई।
अब रक्षाबंधन से पहले योजना की पात्र महिलाओं के खातों में 1000 रुपए पहुंच गए हैं।
सीएम साय ने 25 अगस्त को बालोद जिले में मातृ शक्ति सम्मान समारोह में हिस्सा लिया और कार्यक्रम से ही महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से जारी की।
read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ
ढाई साल में महिलाओं के खातों में पहुंची 31 किस्त
मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि 68 लाख से ज्यादा माता-बहनों में खातों में डीबीटी के माध्यम से 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। ये राशि बहनों को रक्षाबंधन मनाने में मददगार होगी। आज योजना के 631 करोड़ रुपए से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाए गए हैं। ढाई साल में 31 किस्त योजना की राशि महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है।
अब तक 20 हजार करोड़ महिलाओं के खातों पहुंचे
Mahtari Vandan Yojanaमहिलाओं को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से पात्र महिलाओं के खातों में पहुंच चुके हैं। जिस घर में सास-बहू, देवरानी-जेठानी हैं, वहां ज्यादा जाता हैं, वहां के लिए बहुत बड़ी बात है। मैं भी गांव का रहने वाला हूं, सो जानता हूं माता-बहनों के लिए एक हजार कितना होता है।