Mahindra XUV400 Facelift : बाजार में इस दिन लॉन्च होने जा रही नई महिंद्रा एक्सयूवी 400 फेसलिफ्ट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Mahindra XUV400 Facelift : बाजार में इस दिन लॉन्च होने जा रही नई महिंद्रा एक्सयूवी 400 फेसलिफ्ट

Mahindra XUV400 Facelift : महिंद्रा लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महिंद्रा XUV400 EV के अपकमिंग फीचर की डिटेल्स सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार, ये न्यू अपडेटेड कार 2024 के जनवरी या फरवरी में बाजार में आ सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लीक हुई डिटेल्स के अनुसार, एसयूवी मॉडल लाइनअप दो नए ट्रिम्स ईसी प्रो और ईएल प्रो में आएगी। लेकिन, क्या ये मौजूदा ईसी और ईएल ट्रिम्स के साथ आयेगी या उन्हें रिप्लेस करेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

read more: Raigarh News: कोतरारोड़ पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल से लोहे गेट चुराने आये चार चोरों को किया गिरफ्तार

Mahindra XUV400 Facelift पर होगा ये अपडेट

आधिकारिक लॉन्च से पहले Mahindra XUV400 ईवी के इंटीरियर को दिखाने वाली पहली स्पाई शॉट का खुलासा हुआ है। खास तौर से इसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें एडवांस वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है, जो मौजूदा एनालॉग डायल को रिप्लेस करता है, जिसमें बीच में एक छोटा डिजिटल एमआईडी शामिल होता है। साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के साथ रियर एसी वेंट, एक नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक फ्रेश डुअल-टोन इंटीरियर थीम शामिल किया जाएगा।

Mahindra XUV400 Facelift के फीचर्स

  • नई महिंद्रा XUV400 EV में मेमोरी फंक्शन के साथ डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक सनरूफ, एक हाईट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और रियर यूएसबी पोर्ट जैसे एक्सट्रा फीचर्स मिलेंगे।
  • इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और एक रिवर्सिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • पावरट्रेन के बारे अनुमान लगाया जा रहा है कि नई महिंद्रा XUV400 EV मौजूदा 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक को बरकरार रखेगी, जो क्रमशः 375 किमी और 456 किमी की रेंज देती है।
  • दोनों मॉडलों में फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो 150bhp और 310Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है।
  • दोनों वेरिएंट में 7.2kW एसी फास्ट चार्जर को स्टैंडर्ड तौर दिया जाएगा।
  • XUV400 फेसलिफ्ट में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, तीन ड्राइव मोड और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button