देश

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं के अकाउंट में आएगा कैश.. ऐसे करे आवेदन

Maharastra News    महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत   महिलाओं को इस बार दिवाली पर दिवाली बोनस देने की प्लानिंग कर रहा है। अक्टूबर महीने में यह पैसा महिलाओं के अकाउंट में पहुंच जाएगा। तो आइए जानते हैं कि दिवाली बोनस का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किन योग्यताओं पर खरा उतरना होगा?

Read More:छत्तीसगढ़ के विधायकों को दिवाली का बड़ा तोहफा , जाने यात्रा भत्ता में कितने रूपए कि हुयी वृद्धि

अब मिलेंगे 3000 रुपये

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लड़की बहिन योजना की नींव रखी थी। इस योजना की चौथी और पांचवी किस्त इसी महीने महिलाओं को दी जाएगी। ऐसे में 1500 रुपये की बजाए महिलाओं को 3000 रुपये मिलेंगे। यह लड़की बहिन योजना दिवाली बोनस 2024 प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

ये है इसकी शर्तें?

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना शुरू की थी। इस योजना के लिए महिलाएं ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं। सरकार ने दिवाली बोनस देने के बदले एक शर्त रखी है। जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

बता दें कि योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं की उम्र 21-65 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और गैर-शादीशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

आवश्यक दस्तावेज

लड़की बहिन योजना के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। अगर महिलाएं सभी योग्यताओं पर खरी उतरती हैं, कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ वो ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

इसके लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट की डिटेल्स, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और वोटर आईडी देना भी जरूरी होगा।

Read More:Ginger cultivation: अदरक की खेती किसानो को बना देंगी मालामॉल कम लागत में होंगे तगड़ा मुनाफा,जाने खेती करने का सही तरीका

ऐसे करे आवेदन 

1. लड़की बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट Majhi Ladki Bahin Scheme पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद Applicant Login ऑप्शन पर क्लिक करें

3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां Create an Account पर क्लिक करें

4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए इसमें मांगी गbई सारी जानकारियां भरें। अपना नाम और पासवर्ड जरूर याद रखें।

5. फॉर्म पूरा होने के बाद सभी जानकारियों को अच्छी तरह से चेक कर लें और Sign Up पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें।

Related Articles

Back to top button