Maharashtra Local Election Result: महाराष्ट्र में 45 साल में पहली बार BJP की जीत, जानिए कौन होगा BMC का मेयर?

Maharashtra Local Election Result महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले 29 महानगरपालिकाओं के चुनावी दंगल का आज निर्णायक दिन है. गुरुवार को हुए मतदान के बाद आज मतगणना की प्रक्रिया चल रही है. मुंबई बीएमसी में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत से ज्यादा वार्ड जीतकर सभी का चौंका दिया है. हालांकि वोटों की गिनती अब तक जारी है. ये चुनाव न केवल स्थानीय निकायों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की सत्तासीन महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए अपनी जमीनी पकड़ साबित करने का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है.
महाराष्ट्र चुनाव रुझानों का पूरा ट्रेंड
2869 वार्ड, 1486 के रुझान आए
- बीजेपी-1360
- शिवसेना शिंदे-366
- कांग्रेस-294
- शिवसेना ठाकरे-166
- NCP अजित-140
- NCP शरद-29
- AIMIM-94
- MNS-17
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमित शाह ने पीएम मोदी, सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बधाई संदेश दिया है।
महाराष्ट्र नगर पालिका चुनाव में महायुति गठबंधन का जलवा दिखा है। बीएमसी समेत ज्यादातर नगर निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की है। इसमें सबसे आगे बीजेपी के उम्मीदवार रहे हैं। बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर की है।
देश के कोने-कोने से जनता का विश्वास- अमित शाह
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने से जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर है। यह ऐतिहासिक सफलता, महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। इस अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार।’
Read more Cement Price Hike: 2026 में घर बनाना होगा महंगा, बढ़ने वाले हैं सीमेंट के दाम, इतनी होगी बढ़ोतरी
किशोरी पेडनेकर थी आखिरी बार मेयर
मुंबई के मेयर का पद संभालने वाली आखिरी शख्स शिवसेना की किशोरी पेडनेकर थीं, जिन्होंने 22 नवंबर 2019 से 8 मार्च 2022 तक यह पद संभाला था। हालांकि तब शिवसेना में बंटवारा नहीं हुआ था। उसके बाद से यह पद खाली था। तब से, BMC के प्रशासन की जिम्मेदारी नगर आयुक्त संभाल रहे हैं।
45 साल बाद बनेगा बीजेपी का मेयर
बीएमसी चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। बीजेपी पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। बीएमएसी के इतिहास में अभी तक बीजेपी का कोई नेता मेयर नहीं बना सका है। बीजेपी ने अपने गठन के 45 साल के बाद जाकर मुंबई में मेयर बनाने की पॉजिशन हासिल कर ली है।
भाजपा-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
Maharashtra Local Election Resultइसके साथ ही अमित शाह ने सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपा-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की हार्दिक बधाई दी है।



