देश

Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र महानगरपालिका के चुनाव नतीजे आज,शुरू हुई काउंटिंग. बीएमसी पर टिकी सबकी नजरें दिलचस्प होगा परिणाम

Maharashtra Election Results आज महाराष्ट्र महानगर पालिका की महापरीक्षा के नतीजे का दिन है। आज सुबह 10 बजे महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती होगी। मुंबई में BMC के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं और हर सेंटर में एक बार में 2 वार्ड के वोटों की गिनती होगी। इस तरह एक बार में 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे, और इसके बाद अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को 2029 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

 

आइए, जानते हैं महाराष्ट्र के इस सियासी महासंग्राम के नतीजों से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में:

 

 कॉर्पोरेटर जीतेंगे’

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव नतीजों पर AIMIM नेता वारिस पठान ने मुंबई में कहा, ‘लोगों ने बड़ी संख्या में वोट दिया है, और नतीजे शाम तक आ जाएंगे। हमें भरोसा है कि हमारे ज्यादातर कॉर्पोरेटर जीतेंगे, क्योंकि लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है, और Gen-Z ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे उम्मीदवारों को सफल बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की।’

कांग्रेस ने कहा, BMC में मेयर हमारा होगा

BMC नतीजों पर बोलते हुए कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा, ‘मेयर हमारा होगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BMC चुनावों के लिए कड़ी मेहनत की है।’ बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की गई है।

संजय निरुपम में उद्धव और राज ठाकरे पर साधा निशाना

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘सभी 29 नगर निगमों में चुनाव प्रचार के दौरान, महायुति के नेताओं ने अपनी पूरी जान लगा दी। खासकर अगर हम मुंबई को देखें, तो जिस तरह से ठाकरे भाइयों ने भाषा के नाम पर मराठी-हिंदी विवाद पैदा करके हिंदू वोटों को बांटने की कोशिश की, और जिस तरह से उन्होंने मुट्ठी भर मुस्लिम वोटों के लिए जिहादी ताकतों के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया, यह सब मुंबई के लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान देखा। इसके नतीजे निश्चित रूप से उनके मुंह पर एक ज़ोरदार तमाचा होगा, क्योंकि मुंबई एक है और इसका पूरा हिंदू समाज एक है। चाहे उत्तर भारतीय हों या मराठी बोलने वाले, सभी एकता से साथ रहते हैं।’

 

उद्धव की पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ा चुनाव

BMC चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 163 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने कुल 152 कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि बीजेपी के 137 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

मतगणना के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम

पिंपरी-चिंचवड़ के DCP विशाल गायकवाड़ ने कहा, ‘यहां डी वार्ड में गिनती की प्रक्रिया कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। हमने उचित इंतज़ाम किए हैं। यहां 1 दंगा नियंत्रण पुलिस प्लाटून, 7-8 अधिकारी और 100 पुलिसकर्मी तैनात हैं।’

AIMIM ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर एग्जिट पोल को नकारा

महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने मुंबई में कहा, ‘यह एग्जिट पोल है, एक्यूरेट पोल नहीं, और जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि एग्जिट पोल में कुछ और दिखाया गया और आखिर में नतीजा कुछ और निकला। कल वोटों की गिनती है, इसलिए कल नतीजे आएंगे। कल शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा। कौन जीता, कौन हारा, सब पता चल जाएगा। हमें भरोसा है कि लोगों ने हमें अपने वोटों से, दुआओं से नवाजा है, हमें बड़ी कामयाबी मिलेगी।’

 

महायुति किसी भी हाल में 150 का आंकड़ा पार करेगी’

महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, ‘जो एग्जिट पोल के नतीजे सबके सामने आ रहे हैं, हमारी भी यही उम्मीद है कि मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में महायुति की सरकार बनेगी। हमने पहले ही कहा था कि हमारे 150 से ज्यादा लोग चुने जाएंगे। आज एग्जिट पोल को देखकर और अगर आप सभी एग्जिट पोल का मेगा एग्जिट पोल भी कैलकुलेट करें, तो आपके सामने यही आएगा कि महायुति किसी भी हाल में 150 का आंकड़ा पार करेगी और मेयर मराठी और हिंदू ही होगा।’

 

लोगों ने लोकतंत्र के त्योहार में बहुत जोश से हिस्सा लिया’

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘पिछले 15-20 दिनों से पूरे राज्य में महानगरपालिकाओं की चुनावी सरगर्मी चल रही थी। आज 29 महानगरपालिकाओं के लोगों ने लोकतंत्र के इस त्योहार में बहुत जोश से हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में वोट डाले। मैं राज्य के सभी मतदाताओं का दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं! भारतीय जनता पार्टी और महायुति के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की, खुद को पूरी तरह प्रचार में झोंक दिया। उन्हें भी मैं दिल से धन्यवाद देता हूं!’

 

जनता का फैसला हमेशा सबसे ऊपर होता है’

Maharashtra Election Resultsआज घोषित होने वाले BMC नतीजों पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि महायुति बृहन्मुंबई नगर निगम में आगे रहेगी। शुरू से ही हमारा फोकस विकास-उन्मुख एजेंडे पर रहा है जैसे कि आवास, मेट्रो प्रोजेक्ट, ट्रांसपोर्ट, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट। CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत अब रुझानों में दिख रही है। जनता का फैसला हमेशा सबसे ऊपर होता है, और हम उसका सम्मान करते हैं।’

Related Articles

Back to top button