Maggi Quality Issue: Maggi में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI ने Nestle India को भेजा नोटिस – RGH NEWS
बिजनेस

Maggi Quality Issue: Maggi में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI ने Nestle India को भेजा नोटिस

Maggi Quality Issue एफएमसीजी सेक्‍टर की प्रमुख कंपनी नेस्‍ले ने सोशल मीडिया पर मैगी नूडल्स में कथित संक्रमण और कीड़े मिलने के आरोपों को खारिज कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि एक बैच और बाजार से लिए गए नमूनों की लैब टेस्टिंग में यह पुष्टि हुई है कि उत्पाद सभी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर पैकेट में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. नियामक ने निर्देश दिया था कि जिस बैच को लेकर शिकायत आ रही है, उसे तत्‍काल बाजार से हटा दिया जाए.

 

 

शेयर बाजारों को दी गई सफाई में नेस्‍ले इंडिया ने बताया कि उसे यह शिकायत भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के जरिए मिली थी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाई गई थी. नेस्ले इंडिया ने 12 जून को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट पर एनएसई और बीएसई के सवाल के जवाब में कहा कि हम मीडिया में चल रहे उन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं, जो एक अप्रमाणित अकाउंट के आधार पर मैगी नूडल्स में संक्रमण की मौजूदगी को लेकर लगाए गए हैं.

 

Read more Samsung Galaxy A27: 50MP कैमरे के साथ Samsung ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

जांच में नहीं मिला कोई नमूना

कंपनी ने कहा कि उसे अब तक शिकायतकर्ता की ओर से जांच के लिए कोई नमूना नहीं मिला है और न ही उनसे कोई प्रतिक्रिया मिली है. सोशल मीडिया अकाउंट भी संपर्क से बाहर है. नेस्ले इंडिया ने बताया कि मानक प्रक्रिया के तहत, उसी बैच के रेफरेंस सैंपल को एफएसएसएआई द्वारा मान्यता प्राप्त और एनएबीएल-स्वीकृत स्वतंत्र लैब में जांच के लिए भेजा गया, जिसमें नमूने में किसी भी तरह के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई.

 

 

लैब रिपोर्ट में कुछ भी गलत नहीं

कंपनी ने आगे कहा कि उसने दोनों बैच और बाजार के नमूनों की गुणवत्ता जांच कराई और लैब रिपोर्ट में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होने के साथ-साथ किसी भी तरह के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. उसने पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज, गुणवत्ता रिकॉर्ड, बैच और बाजार के नमूने और टेस्ट रिपोर्ट सहित विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है. इसका मतलब है कि कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत पूरी तरह निराधार साबित हुई है.

 

Read more Samsung Galaxy A27: 50MP कैमरे के साथ Samsung ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

नियामक को सौंप दी पूरी जांच रिपोर्ट

Maggi Quality Issueनेस्ले इंडिया ने कहा कि एफएसएसएआई के पूछताछ के जवाब में सभी जरूरी तथ्य, गुणवत्ता रिकॉर्ड, बैच और बाजार के नमूने, टेस्ट रिपोर्ट के साथ विस्तृत जानकारी पहले ही सौंप दी गई है. कंपनी ने दोहराया कि वह अपने सभी विनिर्माण कार्यों में कड़े गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करती है और नियामकों के प्रति पूरी तरह पारदर्शी है. हमें पूरा विश्वास है कि तथ्य और सबूत इस मामले की सच्चाई को पूरी तरह स्पष्ट कर देंगे.

Related Articles

Back to top button