देश

यहाँ हुआ बड़ा हादसा! ढही 3 मंजिला इमारत..अब तक 8 लोगों की मौत की खबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के शहीद पथ के एक 3 मंजिला इमारत गिरने से बहुत बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इमारत में नमक, तेल, पाइप और दवाई कंपनी का गोदाम था, जिसके अंदर काम कर रहे 28 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया गया है

दरअसल, सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक बिल्डिंग गिर गई थी। पुलिस ने बताया कि इमारत को करीब चार साल पहले बनाया गया था। हालांकि, बिल्डिंग में अभी भी कुछ काम चल रहा था। शनिवार शाम को 4:45 बजे अचानक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त ग्राउंड फ्लोर पर लोग काम कर रहे थे।

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने रविवार को बताया कि एसडीआरएफ ने बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान राज किशोर (27), रुद्र यादव (24) और जगरूप सिंह (35) के रूप में हुई है। अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में जसप्रीत सिंह साहनी, धीरज गुप्ता, पंकज तिवारी, अरुण सोनकर, राकेश लखन पाल, राज किशोर, रुद्र यादव और जगरूप सिंह शामिल हैं।
महिलाओं समेत 28 लोग घायल
इसके साथ ही 5 महिलाओं समेत 28 लोग घायल हुए हैं। घायलों का लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोटर वर्कशॉप और गोदाम था। पहली मंजिल पर मेडिकल गोदाम और दूसरी मंजिल पर कटलरी का गोदाम था।
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को राहत प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है।”

Related Articles

Back to top button