Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे DJ पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, लाठी-डंडे और चाकू मारकर 3 लोगों की हत्या – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे DJ पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, लाठी-डंडे और चाकू मारकर 3 लोगों की हत्या

Cg News भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी-खुंदिनी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गई है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला गणेश पंडाल में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदनी खुंदनी गांव की है। 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की तरफ से गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचकर डांस करने लगे। इस पर समिति के लोगों और उनके बीच विवाद हो गया। फिर आपस में बात कर सुलह करवा दिया। इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा, तो धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा।

Cg News इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बवाल को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला को खुद घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button