LPG Gas Cylinder Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, 15.50 रुपये तक बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये
LPG Gas Cylinder Price Today देवउठनी एकादशी के बाद से शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घरों से लेकर होटल और मैरिज पैलेस तक रसोई गैस की मांग बढ़ जाती है। इस दौरान गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी लोगों की नजर रहती है। अगर आप भी नया सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। आज 28 नवंबर 2026 को देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है। फिलहाल आम उपभोक्ताओं को गैस के दाम में किसी नई बढ़ोतरी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
दिल्ली में चेन्नई के मुकाबले 15 रुपये सस्ता सिलेंडर
आज 28 नवंबर को दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है और चेन्नई में इसकी कीमत 957.50 रुपये में मिल रहा है। इस तरह चेन्नई के मुकाबले आज दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपये सस्ता मिल रहा है। अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 941.50 रुपये, बेंगलुरू में 944.50 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और जयपुर में 945.50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं हैदराबाद घरेलू गैस के दाम 994 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये और चंडीगढ़ में 951.50 रुपये है। जबकि देश में सबसे महंगा गैस सिलेंडर पटना में है जहां इसकी कीमत 1.031.50 रुपये है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये हुआ महंगा
घरेलू गैस सिलेंडर के मुकाबले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2,820 रुपये का हो गया है। पिछले महीने के मुकाबले इसकी कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमर्शियल गैस की कीमतों में बदलाव का असर कारोबारियों पर पड़ सकता है। इसका असर बाहर खाना खाने वाले लोगों की जेब पर भी पड़ने की आशंका रहती है। तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को कीमतों में फिर बदलाव हो सकता है।
इस साल कब-कब बदले LPG के दाम?
LPG Gas Cylinder Price Todayसाल 2026 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पहले भी बदलाव देखने को मिले हैं। मार्च में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद जून में भी कीमतों में बदलाव हुआ। उस समय होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी सप्लाई संबंधी परेशानियों का असर गैस बाजार पर पड़ा था। फिलहाल घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर कारोबारियों की नजर है। दिसंबर की शुरुआत में तेल कंपनियों की समीक्षा के बाद नए रेट सामने आ सकते हैं।