मनोरंजन

LPG सिलेंडर मिलेंगे सिर्फ 200 में जाने कैसे उठाएं फायदा….

RGHNEWS  रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) शहर से लेकर गावं तक हर घर में उपयोग में आती है. अभी हाल ही में सरकार ने एलपीजी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की है. जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर (Gas cylinders) की कीमत 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई है. इस सिलेंडर की कीमतों में इस महीने यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले एक दिसंबर को भी इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. लेकिन अब आप इस महंगे सिलेंडर को मात्र 200 रुपये में खरीद सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ…

आप पेटीएम Paytm से अपना एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) बुक कर 500 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं. देश के अधिकांश भागों में जहां एलपीजी सिलिंडर सब्सिडी के बाद 700 से 750 रुपये के बीच है, ऐसे में पेटीएम के खास कैशबैक का फायदा उठाकर आप 200 से 250 रुपये के खर्च पर HP, Indane, Bharat Gas एलपीजी सिलिंडर अपने घर पर पा सकते हैं.31 दिसंबर 2020 तक वैलिड है ऑफर

पांच सौ रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं. ग्राहक Paytm LPG Cylinder Booking Cashback Offer का लाभ 31 दिसंबर, 2020 तक ही ले सकते हैं. ऐसे में आपके पास सस्ता गैस सिलिंडर पाने के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button