बिजनेस

Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, MCLR दर में बढ़ोतरी के बाद महंगी हो गई Loan EMI

Loan Rates प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने लोन के ब्याज दरों  बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 से लेकर 20 आधार अंकों की कटौती की गई है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नए रेट 22 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद एमसीएलआर 9% से लेकर 9.40% के बीच है। जो पहले 8.85% से लेकर 9.35% के बीच थे।

 

3 महीने के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 20 अंकों की वृद्धि की गई है। ओवरनाइट, एक महीने और 6 महीने के टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 15 बीपीएस तक की वृद्धि हुई है। जबकि 1 साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 5 बीपीएस का इजाफा किया गया है। एमसीएलआर वह न्यूनतम दरें होती हैं, जिससे कम ब्याज पर कोई भी बैंक लोन ऑफर नहीं कर सकते।

 

ये भी पढ़ेंFree LPG Cylinder: प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर

 

टन्योर वाइज एमसीएलआर दरें 

बैंक में ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.85% से बढ़कर 9% कर दिया है। एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.75% से बढ़कर 9.% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए दरें 8.95% से बढ़कर 9.15% तक पहुंच चुकी हैं। 6 महीने के लिए एमसीएलआर 9.30% है, जो पहले 9.15% था। 1 साल के लिए दरें 9.35% बढ़कर 9.40% तक हो चुकी हैं।

 

 

 

एफडी के लिए नई ब्याज दरें जानें 

Loan Ratesबैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 4% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.20% है। वहीं 333 दिन के टेन्योर पर 3% इंटरेस्ट मिल रहा है। KVB टैक्स शील्ड डिपॉजिट पर 6.55% रिटर्न मिल रहा है। ग्राहक न्यूनतम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं। रेनबो डिपॉजिट को छोड़कर 181 दिन की सभी टेन्योर पर बैंक 6% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 2 साल से अधिक, 2 साल से अधिक और 3 साल तक के साथ-साथ 3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर 6.55% इंटरेस्ट मिल रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button