Loan Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन के ब्याज दरों में किया बदलाव, MCLR में की वृद्धि, इस दिन से होंगे लागू

Loan Rates बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR में 20 बीपीएस तक की वृद्धि का ऐलान किया है। इसका असर लोन के ब्याज दर और ईएमआई पर पड़ेगा। नए लेंडिंग रेट्स 12 नवंबर से प्रभावी होंगे।
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने लोन के लिए ब्याज दरें (Loan Rates) बदली हैं। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में वृद्धि का ऐलान किया है, जो अलग-अलग टेन्योर पर निर्भर करता है। वर्तमान में एमसीएलआर 7.85% से लेकर 8.75% के बीच है, जिसे बढ़ाकर जिसे अधिकतम 8.85% कर दिया गया है। दो टेन्योर के लिए दरों में 20 बीपीएस तक की वृद्धि की गई है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी।
एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिससे कम ब्याज दर पर बैंक लोन (ऑफर नहीं कर सकते। जब भी बैंक इसमें बदलाव करते हैं, तो इसका असर उन फ्लोटिंग रेट ऋणों पर पड़ता है, जो MCLR से लिंक्ड होते हैं। BOB के इस फैसले के बाद लोन के ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है। ग्राहकों के लिए एमी का बोझ भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ेंVivo: 6500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किय सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
इन टेन्योर के लिए MCLR में 5-10 बीपीएस की वृद्धि
एक महीने के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद दरें 7. 95% से बढ़कर 8% तक पहुंच चुकी हैं। वहीं 1 साल के लिए एमसीएलआर 7.75% से बढ़कर 7.85% तक पहुंच चुका है। ओवरनाइट टेन्योर के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, एमसीएलआर 7.85% पर बरकरार है।
इन 2 टेन्योर पर 20 बीपीएस MCLR बढ़ा
बैंक ने दो टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 20 आधार अंकों की वृद्धि की है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.50% तक पहुंच चुका है, जो वर्तमान में 8.30% है। वहीं 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.50% से बढ़कर 8.70% तक पहुंच चुका है।
एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं
Loan Ratesइस महीने बैंक ने लोन के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.75% ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। न्यूनतम ब्याज दर 4% से लेकर 7.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने लोन और एफडी के लिए ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं।