बिजनेस

Latest Business news: इस फार्मा कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक महीने में 53% की तेजी

Latest Business news शेयर बाजार में जब ज्यादातर निवेशक उतार-चढ़ाव से जूझ रहे थे, तब एक स्मॉलकैप फार्मा कंपनी ने निवेशकों को चौंका दिया। एनजीएल फाइन केम लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को ऐसी जबरदस्त तेजी देखने को मिली कि यह स्टॉक सीधे अपर सर्किट पर पहुंच गया। दमदार तिमाही नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 20 फीसदी उछलकर नई ऊंचाई पर जा पहुंचा और निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

20% की छलांग, 52 हफ्ते का नया हाई

बुधवार को एनजीएल फाइन केम लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 2188.25 रुपये पर बंद हुए। इसके साथ ही यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाजार में यह तेजी कंपनी के दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजों के बाद देखने को मिली, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।

 

मुनाफे में 1135% से ज्यादा का उछाल

कंपनी के नतीजे वाकई चौंकाने वाले रहे। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एनजीएल फाइन केम का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1135.43 प्रतिशत बढ़कर 15.69 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने केवल 1.27 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा और सितंबर 2025 तिमाही के मुकाबले मुनाफा 63.10 प्रतिशत बढ़ा।

 

Read more Rashifal For Today: वृश्चिक राशि वालों आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा, जाने बाकि राशियों का हाल

 

रेवेन्यू में भी दमदार ग्रोथ

सिर्फ मुनाफा ही नहीं, बल्कि कंपनी के रेवेन्यू में भी शानदार बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर तिमाही में एनजीएल फाइन केम का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 43.11 प्रतिशत बढ़कर 127.51 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 89.10 करोड़ रुपये था। इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेशनल ग्रोथ भी मजबूत बनी हुई है।

 

एक महीने में 53% की तेजी

Latest Business newsएनजीएल फाइन केम के शेयरों ने हाल के महीनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में ही कंपनी के शेयर 53 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुके हैं। वहीं, पिछले छह महीनों में यह तेजी 70 प्रतिशत से अधिक रही है। साल 2026 में अब तक यह स्टॉक करीब 56 प्रतिशत उछल चुका है। कंपनी का 52 हफ्ते का निचला स्तर 962.70 रुपये रहा है, जिससे मौजूदा स्तर पर इसकी मल्टीबैगर जैसी तेजी साफ नजर आती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button