झारखंड हाईकोर्ट से लालू यादव को मिली जमानत, मिली थी 5 साल जेल की सजा – RGH NEWS
देश

झारखंड हाईकोर्ट से लालू यादव को मिली जमानत, मिली थी 5 साल जेल की सजा

today breaking news in hindi: झारखंड हाईकोर्ट से लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल चुकी है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई हुई। लालू को 66 दिन बाद डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राहत मिली है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को सुना। इसके बाद अपना फैसला सुनाया। कोर्ट में दलील दी गई कि लालू प्रसाद यादव 40 महीने जेल में गुजार चुके हैं जो आधी सजा 30 महीने से भी ज्यादा है।

जमा करने होंगे 10 लाख रुपए
हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने लालू को सशर्त जमानत दी है। इसके चलते उन्हें CBI कोर्ट की ओर से सजा के साथ मुकर्रर की गई जुर्माना राशि की आधी राशि कोर्ट में जमा करनी होगी।

3 शर्तों पर मिली बेल
लालू को 3 शर्तों पर बेल मिली है। इसमें 10 लाख के निचले मुचलके की राशि जमा करने के साथ-साथ जमानत के दौरान हाई कोर्ट से परमिशन लिए बिना देश नहीं छोड़ना शामिल है। साथ ही वह अपना मोबाइल नंबर और पता भी नहीं बदल सकते हैं।

लालू सजा की आधी अवधि से ज्यादा सजा काट चुके हैं
पिछली सुनवाई के दौरान CBI ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए समय दिए जाने का आग्रह किया था। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया था कि लालू सजा की आधी अवधि से 11 महीने ज्यादा सजा काट चुके हैं। 15 फरवरी 2022 को लालू यादव को इस मामले में दोषी ठहराया गया था।

जानिए, पिछली 4 सुनवाई में क्या हुआ था
इस मामले में अब तक 4 बार सुनवाई हो चुकी थी। 4 मार्च को याचिका में त्रुटियां थी। 11 मार्च को लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड तलब किया गया था। 1 अप्रैल को जज कोर्ट नहीं पहुंचे थे और 8 अप्रैल को CBI ने वक्त मांगा था। अब निचली अदालत से मामले के रिकॉर्ड हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। साथ ही CBI ने भी अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

Related Articles

Back to top button