Kotak Mahindra Debit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक डेबिट कार्ड पर DCC बढ़ाने जा रहा है: जानिए इससे ग्राहकों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? – RGH NEWS
अन्य खबर

Kotak Mahindra Debit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक डेबिट कार्ड पर DCC बढ़ाने जा रहा है: जानिए इससे ग्राहकों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Kotak Mahindra Debit Card Rules कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बदलाव हुआ है। जिसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है। डायनेमिक करेंसी कंवर्जन शुल्क में वृद्धि की गई है। यह बदलाव 1 अगस्त 2026 से लागू होने वाला है।

 

नए नियमों के तहत अब डीसीसी शुल्क (DCC Fees) ट्रांजेक्शन राशि का 3.5% के साथ जीएसटी होगा। वर्तमान में फीस 1% है। साथ में जीएसटी का भुगतान भी करना पड़ता है। यह इंटरनेशनल मर्चेंट के साथ-साथ किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। भारत के अंदर शुरू किए गए लेकिन विदेशी मर्चेंट द्वारा प्रोसेस किए गए लेनदेन भी इसमें शामिल किए गए हैं।

 

ये भी पढ़ेंTelegram: Telegram पर सरकार का एक्शन! फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

 

बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह 

बैंक ने कहा कि, “ग्राहक चार्ज से बचने के लिए मर्चेंट की लोकल करंसी में ट्रांजेक्शन करना चुन सकते हैं, जहां भी ऐसा विकल्प उपलब्ध है। डीसीसी मार्क-अप फीस अभी एटीएम पीओएस या इन-स्टोर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर लागू होती है।”

 

क्या है डीसीसी फीस?

Kotak Mahindra Debit Card Rulesडीसीसी फीस अतिरिक्त शुल्क या लागत है, जो बैंक तब वसूलते हैं जब विदेश में ग्राहक अपने भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं और व्यापारी उन्हें स्थानीय मुद्रा की बजाय भारतीय रुपये में भुगतान करने का ऑप्शन देते हैं। बता दें कि इससे पहले 21 जून 2026 को प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक बैंक ने डीसीसी शुल्क में वृद्धि ऐलान किया था। फीस 1% से बढ़कर 3.5% हो चुकी है।

 

 

Related Articles

Back to top button