छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Korba News: कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप

Korba News: कोरबा दर्री मुख्यमार्ग स्थित बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे नर्सरी के भीतर युवक की रक्तरंजित लाश मिली। शव के आसपास और नर्सरी परिसर में कई जगह खून फैला होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बसंत पटेल निवासी सोनसरी, पामगढ़ के रूप में हुई है।

 

इंडस्ट्रीज में काम करता था मृतक

बताया जा रहा है कि वह सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर किसी इंडस्ट्रीज में काम करता था। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एएसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

read more CG Weather Update Today: मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

 

हत्या की आशंका

Korba Newsनर्सरी के भीतर फैले खून और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या वहीं की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button