Korba News: कोरबा जिले में दिल दहलने बाली घटना; यूट्यूबर बेटी ने हंसिए से पिता का गला काटा, इस बात से हुई थी खफा

Korba News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक यूट्यूबर ने अपने पिता की हत्या कर दी, जिसमें उन्होंने करीब से गला काटा। यह घटना ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में हुई, जहां अशोक कुमार केवट (55) अपने तीन बेटियों के साथ रहते थे। अशोक की बेटियां पिछले आठ वर्षों से उनसे अलग रह रही थीं। बताया जा रहा है कि अशोक अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के चरित्र को लेकर संदेह में थे, जिसके कारण यह परिवार विभाजित हो गया था।

पत्नी-बेटियां जमीन का हिस्सा लेने गांव आई थी। रात 2 बजे बहस होने पर पिता ने बड़ी बेटी को अपशब्द कहा जिसके बाद गुस्से में उसने हंसिए से पिता का गला काट दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। बता दें कि मर्डर की आरोपी गीता केवट (27) पर एक शिक्षाकर्मी का वीडियो यूट्यूब पर डालने पर शिकायत भी हुई थी।
पत्नी और 3 बेटियां अलग रहती थी
मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक की पत्नी और तीन बेटियां पिछले 8 सालों से कोरबा के आदिले चौक में अलग रहती थीं। उनकी दो बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रही है।
Korba News9 फरवरी को अशोक की पत्नी और तीनों बेटियां जमीन के मुआवजे का पैसे लेने गांव आई थीं और वहीं रुकी हुई थीं। रात 2 बजे अशोक का अपनी बड़ी बेटी गीता केवट (27) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने बेटी को अपशब्द कह दिया।



