Korba News कोरबा में दर्दनाक बस हादसा…7 की मौत,कोई पैसेंजर हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर

Korba News कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज एक एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली मेट्रोस्टार बस सामने से आ रहे कार को बचाने के दौरान खड़ी ट्रेलर से टकरा गई ।

इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हैं जिसमें से 1 सामान्य रूप से और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास की है सामान्य रूप से घायल व्यक्ति का इलाज पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल 2 व्यक्तियों कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है । घटनास्थल पर बांगो पुलिस और एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा गया ।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया
Korba News मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


