देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

Kolkata Airport Bomb Scare कोलकाता एयरपोर्ट पर फिर बम की अफवाह की बात सामने आई है। फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला “विमान में बम है।” एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, आज फुकेत से कोलकाता आई एक फ्लाइट के लैंड करने के बाद केबिन क्रू जब विमान का टॉयलेट साफ करने गए तो वे दहशत में आ गए। टॉयलेट के शीशे पर लिखा था “Bomb inside aircraft” यानी विमान के अंदर बम रखा है।

 

Read more Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

 

क्या है पूरा मामला?

बम की लिखावट की जानकारी फौरन पायलट और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारकर CISF, बम स्क्वॉड और एयरपोर्ट पुलिस ने तलाशी शुरू की।

 

हालांकि, लंबी तलाशी के बाद भी विमान के अंदर से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई। शुरुआती तौर पर अंदेशा है कि किसी ने दहशत फैलाने के लिए ही यह हरकत की है। यह नोट किसने लिखा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस फ्लाइट की यात्री सूची और CCTV फुटेज खंगाल रही है।

 

 

8 अक्टूबर को भी सामने आई थी बम की धमकी

बीते 8 अक्टूबर को भी कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था और कहा गया था कि पूरे एयरपोर्ट को उड़ा देंगे। एयरपोर्ट प्रशासन को दोपहर करीब 2 बजे ये धमकी भरा ईमेल मिला था। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सख्त किया गया था। इसके बाद मौके पर सघन जांच कार्यक्रम चलाया गया था।

 

ये पहली बार नहीं है, जब कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। इसी साल 5 सितंबर को ये खबर सामने आई थी कि कोलकाता एयरपोर्ट पर एक विमान में बम होने का नोट मिला। तब भी एयरपोर्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था लेकिन बम नहीं मिला था।

 

Kolkata Airport Bomb Scareइसका सीधा सा मतलब ये है कि बम की धमकियां केवल सुरक्षाबलों और व्यवस्थाओं में व्यवधान के लिए दी जा रही थीं। बम की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरूरत है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button