देश

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.22 लाख श्रद्धालुओं ने इस साल किए दर्शन

Kedarnath Dham  उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2026) के कपाट बुधवार, 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच बाबा केदार के गर्भगृह में समाधि पूजा संपन्न हुई। इसके बाद सुबह 6 बजे गर्भगृह (Kedarnath Dham Closing Ceremony) के कपाट बंद किए गए। वहीं, सुबह 8:30 बजे मंदिर के मुख्य द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठा।

 

 

 

सेना के बैंड की धुनों के बीच संपन्न हुई विदाई की परंपरा

 

कपाट बंद होने की प्रक्रिया बुधवार तड़के करीब 4 बजे शुरू हुई। मंदिर में बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सुबह 6 बजे गर्भगृह के कपाट बंद (Kedarnath Dham Closing Ceremony) होने के बाद भारतीय सेना के 15 जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के मुख्य कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगाकर बाबा को अगले छह महीनों के लिए विदाई दी।

 

ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी डोली

 

 

केदारनाथ मंदिर(Kedarnath Dham Closing Ceremony) के कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। अब अगले छह महीने तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना इसी मंदिर में होगी। इस दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। गर्मियों में कपाट खुलने तक ओंकारेश्वर मंदिर ही बाबा केदार का शीतकालीन निवास और पूजा का प्रमुख केंद्र रहेगा।

Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 1142 और निफ्टी 293 अंकों की बढ़त; इन शेयरों में जोरदार उछाल

 

इस साल 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Kedarnath Dhamइस वर्ष केदारनाथ (Kedarnath Dham Closing Ceremony) यात्रा में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कपाट बंद होने तक 19 लाख 14 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए। 22 अप्रैल 2026 को मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई यात्रा का अब विधिवत समापन हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में स्थित बाबा के धाम में अगले छह महीनों तक सन्नाटा रहेगा। हालांकि, श्रद्धालुओं की आस्था और पूजा का सिलसिला नहीं थमेगा। अब भक्त ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button