kBC के सेट पर पहुंचे जेठालाल और बापूजी,महानायक के साथ जमकर की मस्ती

मुंबई. सालों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाला सिनेमा जगत के महानायक का शो केबीसी इस साल भी धमाल मचा रहा है, इस शो को हर बार की तरह दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सालों से इस शो को महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपनी नई एपिसोड शानदार शुक्रवार का प्रोमो शेयर किया गया है। इस शो में लोगों को एंटरटेन करने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम शामिल होने वाली है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बापूजी और जेठालाल दिखाई देंगे।
इसमें देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन जेठालाल से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि आप तो कभी अभिषेक जी को कभी डांटते नहीं होंगे इस पर बिग बी कहते हैं कि जब छोटे थे तो कभी कभी डांटते थे लेकिन अब वो बड़े हो गए हैं।
फिर जेठालाल पूछते हैं कि आप तो प्यार से डांटते होंगे, जिस पर अमिताभ बच्चन जेठालाल से पूछते हैं कि क्या बापूजी आपको डांटते हैं ऐसे में वह हिचकिचाते हुए मना कर देते हैं और कहते हैं बापूजी तो डांटते ही नहीं हैं। उनके अंदाज को देख मौजूद दर्शक हंसने लगते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति नया एपिसोड 10 दिसंबर को प्रसारित होने वाला है, जो फन और मस्ती से भरा हुआ है। इसे देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में जेठालाल फनी मूड में दिखेंगे।