धर्म

Kartik Purnima 2026: आज या कल कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, मंत्र और उपाय

Kartik Purnima 2026 हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दीपदान और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

 

 

कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा से पूजा-पाठ और कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 24 नवंबर को रखा जाएगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं दान-स्नान का शुभ मुहूर्त और उपाय…

 

read more Rashifal: मिथुन राशि वालों आज आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जाने बाकि राशियों का हाल

 

 

 

कब है कार्तिक पूर्णिमा 2026 ? (Kartik Purnima 2026 Date)

फ्यूचर पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर सोमवार को रात में 11 बजकर 42 मिनट पर होगी और 24 नवंबर मंगलवार के दिन रात में 8 बजकर 24 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 24 नवंबर को ही किया जाएगा। क्योंकि इस दिन उदयकाल और प्रदोष काल दोनों ही समय पूर्णिमा तिथि रहेगी। बता दें कि इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है।

 

5 दिसंबर को पापी ग्रह राहु करेंगे मकर राशि में गोचर; मेष, मकर, मिथुन और सिंह राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

 

 

कार्तिक पूर्णिमा दान- स्नान का शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2026 Snan Daan Muhurat)

पंचांग के मुताबिक इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान के लिए सुबह 5 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। फिर ब्रह्म मुहूर्त शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक आप पूजा-पाठ कर सकते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के मंत्र (Kartik Purnima Mantra)

ॐ सों सोमाय नम:।

ॐ विष्णवे नमः।

ॐ कार्तिकेय नमः।

ॐ वृंदाय नमः।

ॐ केशवाय नमः।

 

 

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये 7 खास उपाय

Kartik Purnima 2026. पवित्र नदी में स्नान: कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा संभव न हो तो नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाएं।

 

2. तुलसी के पास दीपक जलाएं: इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

 

3. भगवान विष्णु की पूजा करें: कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही विष्णु मंत्र का जाप करें।

 

4. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं: इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।

 

5. दीपदान जरूर करें: शाम के समय मंदिर, तुलसी के पौधे या पवित्र नदी के किनारे दीपदान करें। इसे बहुत पुण्यकारी माना जाता है।

 

6. जरूरतमंदों को दान करें: इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, चावल, गुड़ और तिल का दान करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।

 

7. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय: शाम को घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इससे घर में धन-धान्य और खुशहाली बनी रहने की मान्यता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button