Kanchanjungha Express Accident:कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे मे 5 लोगो की मौत,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर – RGH NEWS
देश

Kanchanjungha Express Accident:कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे मे 5 लोगो की मौत,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Kanchanjungha Express Accident : पश्चिम बंगाल से दर्दनाक ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल ट्रैक पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियों के परखच्चे उड़ गए हैं। दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने बताया, “हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 20-25 लोग घायल हैं। स्थिति गंभीर है। यह हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।” कहा जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं. यह हादसा जलपाईगुड़ी के पास हुआ है।

तीन बोगियां हुई क्षतिग्रस्त
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई।

कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब रंगापानी के पास मालगाड़ी टकराई है।

Read more : 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS!लागू होगा 8th Pay Commission!

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Kanchanjungha Express Accident : इस हादसे के बार रेलवे बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर्स जारी की हैं। रेलवे बोर्ड ने कटिहार के लिए 9002041952, 9771441956, गुवाहाटी के लिए 03612731621/22/23, हावड़ा के लिए 03326413660, 03326402242/43, सियालदह के लिए 03323508794,03323833326 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button