Justin Trudeau: कनाडा के PM पद से Justin Trudeau ने दिया इस्तीफा….

Justin Trudeau सांसदों के विरोध के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वे लिबरल पार्टी के नेता के पद से भी इस्तीफा देंगे। कनाडा के एक अधिकारी के मुताबिक जस्टिन ट्रूडो लिबरल पार्टी के नए नेता के चुने जाने तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।
कनाडा के एक अधिकारी ने बताया कि संसद सत्र 27 जनवरी से दोबारा शुरू होने वाला था। अब 24 मार्च तक निलंबित रहेगा। इस बीच लिबरल पार्टी को अपना नया नेता चुनना होगा। जस्टिन ट्रूडो 2015 में कनाडा में कंजर्वेटिव पार्टी के 10 साल के शासन के अंत के बाद सत्ता में आए थे। शुरुआत में उनके उदार स्वभाव की कनाडा में खूब सराहना हुई। मगर कनाडा में बढ़ती महंगाई के बाद जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता बेहद तेजी से गिरी।
पार्टी में बढ़ा ट्रूडो का विरोध
कनाडा में इसी साल आम चुनाव हैं। जस्टिन ट्रूडो चौथी बार चुनाव मैदान में उतरने की योजना बना रहे थे। मगर पार्टी के अंदर उनके खिलाफ विरोध तेजी से बढ़ने लगा। टोरंटो और मॉन्ट्रियल के चुनाव में मिली हार के बाद यह विरोध सतह पर आ गया। ताजा सर्वे में ट्रूडो की लोकप्रियता को भी तगड़ा झटका लगा है
ट्रंप के शपथ से पहले राजनीतिक उथल-पुथल
Justin Trudeauकनाडा में पैदा हुआ यह राजनीतिक उथल-पुथल बेहद मुश्किल समय में सामने आया है। 14 दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने की खुली धमकी दी है। जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप को मनाने की कोशिश की



