Justice B.R. Gavai: भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए जस्टिस बीआर गवई, इस तारीख को लेंगे शपथ

Justice B.R. Gavai: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति बीआर गवई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में अनुमति दे दी. भूषण रामकृष्ण गवई 14 मई, 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे और पद संभालेंगे। कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह नियुक्ति भारत के संविधान द्वारा निहित शक्तियों के तहत की गई है। न्यायमूर्ति गवई, 14 मई से अपनी नई भूमिका ग्रहण करेंगे, जो वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।
इस तारीख को रिटायर्ड हंगे वर्तमान CJI संजीव खन्ना
वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर होंगे। उसके बाद बीआर गवई लगभग 6 महीने तक सीजेआई के पद पर रहेंगे, क्योंकि वे नवंबर 2025 में रिटायर हो जाएंगे।
*बीआर गवई का जीवन परिचय*
* महाराष्ट्र के अमरावती में 24 नवंबर 1960 को न्यायमूर्ति बीआर गवई का जन्म हुआ था।
* साल 1987 में बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत की शुरुआत की थी।
* वे पूर्व महाधिवक्ता और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश स्वर्गीय राजा एस. भोंसले के साथ कार्य कर चुके हैं।
*उन्हें अगस्त 1992 में बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त सरकारी अभियोजक नियुक्त किया गया।
*साल 2000 में वे सरकारी वकील और सरकारी अभियोजक बने।
*न्यायमूर्ति बीआर गवई 5 न्यायाधीशों वाली उस संविधान पीठ का हिस्सा रह चुके हैं जिसने दिसंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखा था।