Jio: एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल

Jio ने अब इंटरनेट, OTT और डिजिटल टीवी सर्विस के लिए अलग-अलग रिचार्ज की झंझट खत्म कर दी है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने ब्रॉडबैंड यानी Jio Home यूजर्स के लिए नए प्लान पेश किए हैं, जिनमें WiFi, TV और OTT ऐप्स तीनों ही सर्विस का लाभ मिलेगा। जियो ने इन प्लान्स को खास तौर पर होम वाईफाई इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उतारा है, जो इंटरनेट के साथ-साथ लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का भी एक्सेस चाहते हैं।
Read more Chhattisgarh News Today: खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या
Jio का 3-in-1 रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो का यह Jio Home पैक 2,122 रुपये में आता है। यह प्लान दो महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी इसके साथ 1 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान में 100 Mbps की स्पीड से यूजर्स को इंटरनेट मिलता है। तीन महीने की वैलिडिटी की वजह से इसका मंथली खर्च 707 रुपये आता है।
इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे महीने 100Mbps की स्पीड के सुपरफास्ट इंटरनेट एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा, जिनमें YouTube Premium, Amazon Prime, SonyLIV, Zee5 आदि शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में मोबाइल यूजर्स के लिए भी एक ऐसा ही प्लान पेश किया था, जिसमें इंटरनेट डेटा के साथ-साथ OTT ऐप्स और लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है।
TV ओन्ली पैक
रिलायंस जियो का यह प्लान केवल डिजिटिटल टीवी सर्विस लेने वाले यूजर्स के लिए है। कंपनी इस प्लान में 5 महीने की वैलिडिटी देती है, जिसमें 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने इस प्लान में 200 से ज्यादा HD चैनल का एक्सेस दे रही है। इस प्लान की कीमत 2,000 रुपये है यानी एक महीने में यूजर्स को 400 रुपये खर्च करना पड़ेगा।
WiFi ओन्ली पैक
Jio Home यूजर्स के लिए ये प्लान केवल इंटरनेट सर्विस के लिए लॉन्च किए गए हैं। इन दो पैक्स में यूजर्स को 100 और 30 Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाएगा। 100 Mbps वाल प्लान के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये खर्च करना होगा। इसकी वैलिडिटी 6 महीने की है यानी यूजर्स को हर महीने 600 रुपये खर्च आएगा। इसमें कंपनी 1500 रुपये में 2 महीने की वैलिडिटी वाला ऑप्शन भी दे रही है।
Jio30 Mbps वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 2,200 रुपये है और 5 महीने की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें यूजर्स को हर महीने 450 रुपये का खर्च आएगा। कंपनी इसके अलावा 1,100 रुपये वाला पैक भी उपलब्ध करा रही है, जिसमें 2 महीने की वैलिडिटी मिलती है।



