Jio के रिचार्ज प्लान भी हुए महंगे,यहां देंखें पूरी लिस्ट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Jio के रिचार्ज प्लान भी हुए महंगे,यहां देंखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, Reliance Jio Price Hike: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अपने टैरिफ प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है। जियो के नए टैरिफ प्लान 1 दिसंबर 2021 से देशभर में लागू हो जाएंगे। इसमें डेटा प्लान, अनलिमिटेड प्लान के साथ ही जियोफोन प्लान शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले Airtel और Vi की तरफ से टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा किया जा चुका है। Airtel और Vi की तर्ज ही पर रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान की कीमतों में करीब 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

480 रुपये महंगे हुए Jio के रिचार्ज प्लान

जियोफोन के 75 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 91 रुपये देने होंगे। इस प्लान में 3GB डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 50 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। Jio के 129 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपये में आएगा। इस प्लान में मंथली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के सा 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जियो की तरफ से अपने सालाना रिजार्ज प्लान में सबसे ज्यादा 480 रुपये का इजाफा किया गया है। ऐसे में जियो के 365 दिनों की वैधता वाला 2399 रुपये वाले प्लान के लिए ग्राहकों को 2879 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं।  ग्राहकों को डेली 1जीबी डेटा के लिए न्यूनतम 149 रुपये की जगह 179 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इस प्लान में डेली 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।  जियो ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा के लिए 249 रुपये की बजाय 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान में डेली 2GB डेटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही डेली 200 एसएमएस ऑफर किए जाएंगे।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button