देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

Jammu Kashmir Terror Attack जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह के देहरना जंगल इलाके में फायरिंग की आवाज सुनने के बाद दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी SPO लापता हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शवों में गोलियां लगी मिली हैं। शहीद किए गए दोनों SPO ऋषिपाल और बॉबी चंद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG का हिस्सा थे। वे कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात आर्मी की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को रिलीव करने जा रहे थे, लेकिन वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे थे।

 

Read more Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

 

ढारना-मारवाह स्थित सेना की चौकी पर नहीं पहुंचे दोनों SPO

 

अधिकारियों ने बताया था कि दोनों SPO कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए निकले थे, लेकिन वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे थे। शुरुआत में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन बाद में वे नंबर बंद हो गए, जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब सर्च ऑपरेशन में दोनों के शव बरामद हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए पुलिसकर्मियों के सर्विस हथियार नहीं मिले हैं, जिससे इसमें आतंकियों का हाथ होने का शक पैदा हो गया है।

 

 

दुर्गम पर्वतीय वन इलाकों में चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन

 

इन दो जवानों के लापता होने के तुरंत बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अफसरों ने कहा था कि लापता जवानों का सुराग लगाने और उनके गायब होने की परिस्थितियों को मालूम करने के लिए दुर्गम पर्वतीय वन क्षेत्रों समेत आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई थीं।

 

जवानों के शहीद होने से सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

 

Jammu Kashmir Terror Attackअधिकारियों के मुताबिक, जब तक तथ्य सामने नहीं आ जाते, तब तक इस घटना को किसी आतंकी गतिविधि से जोड़ना जल्दबाजी होगी। हालांकि, जवानों के इस प्रकार से गायब होने से इस पहाड़ी जिले की सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी है, जो पिछले कई साल में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। इससे पहले, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप आतंकी हमले में 3 जवान घायल हो गए थे। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने था। सीआरपीएफ ने बताया है कि नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button