BOB Interest Rate Hike: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, FD पर बढ़ाईं ब्याज दरें

BOB Interest Rate Hike अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की नई FD स्कीम आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। बैंक ने अपनी 555 दिनों वाली स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई ब्याद दरें 11 नवंबर 2026 से लागू हो गई है। इसके बाद सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.85 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.45 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। इस बदलाव के साथ बैंक ने FD निवेशकों को बेहतर कमाई का मौका दिया है।
क्या है BOB Golden Goal Deposit Scheme?
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस खास योजना का नाम ‘BOB Golden Goal Deposit Scheme’ है। यह 555 दिनों की विशेष FD स्कीम है, जिसमें सामान्य अवधि वाली जमा योजनाओं के मुकाबले आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है, जो अपनी बचत को निश्चित समय के लिए जमा करके बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं। इसमें निवेश की शुरुआत केवल 1,000 रुपये से की जा सकती है। वहीं, रिटेल टर्म डिपॉजिट के तहत इसकी अधिकतम जमा सीमा 3 करोड़ रुपये से कम रखी गई है।
सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा ब्याज?
इस स्कीम में अलग-अलग आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए ब्याज दरें अलग हैं। सामान्य नागरिकों को 6.85 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वहीं, 60 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी और 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर नागरिकों को 7.45 फीसदी तक सालाना ब्याज दिया जाएगा। इस तरह बुजुर्ग निवेशकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक फायदा मिलेगा।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करें निवेश
BOB Interest Rate Hike FD स्कीम में निवेश करना काफी आसान है। ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के BOB World मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी FD खुलवाई जा सकती है। निवेशक चाहें तो ब्याज का भुगतान हर महीने, तीन महीने या छह महीने के अंतराल पर लेने का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, 555 दिनों की अवधि पूरी होने पर जमा राशि और लागू ब्याज का भुगतान लिंक्ड सेविंग अकाउंट में किया जाएगा।
One Comment