Jammu Kashmir Accident: बड़ा हादसा; 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवान शहीद, कई घायल – RGH NEWS
देश

Jammu Kashmir Accident: बड़ा हादसा; 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवान शहीद, कई घायल

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भद्रवाह–चंबा रोड पर चलते समय भारतीय सेना का एक कैस्पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए जबकि कुछ अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की कैस्पर

Jammu Kashmir Doda Army Accident: जानकारी के अनुसार सेना का यह कैस्पर वाहन डोडा से गुजर रहा था। जिस सड़क पर यह वाहन चल रहा था, उसकी स्थिति पहले से ही काफी जर्जर बताई जा रही है। हादसे के दौरान वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

 

read more CG Govt Hospitals: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; सभी सरकारी अस्पतालों में ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी और अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं होगी निशुल्क

 

Jammu Kashmir Doda Army Accident: घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जवानों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। घायलों को तत्काल नजदीकी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Doda Army Vehicle Accident” में क्या हुआ?

उत्तर: डोडा जिले में भद्रवाह–चंबा रोड पर भारतीय सेना का एक कैस्पर वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चार जवान शहीद हो गए।

 

Jammu Kashmir Army Accident” में कितने जवान घायल हुए?

Jammu Kashmir Accident: इस हादसे में कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button