देश

Jaipur Road Accident: बड़ा हादसा, नाले में कार गिर ने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

Jaipur Road Accident: राजस्‍थान में रविवार को एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जिसमें से दो बच्‍चे और दो महिलाएं थीं. यह हादसा जयपुर के पास शिवदासपुरा इलाके में रिंग रोड पर हुआ. तेज रफ्तार कार सड़क पर से नीचे एक अंडरपास के पास जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्‍चे उड़ गए. कार में सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे और लौटते वक्‍त यह हादसा हुआ. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए.

 

जानकारी के मुताबिक, कालू राम अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ हरिद्वार गए थे. लौटते वक्‍त उनकी कार अनियंत्रित होकर के सड़क से कुछ फुट नीचे एक अंडरपास के पास जा गिरी. जहां पर पानी भरा हुआ था.

मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्‍चे शामिल

रिंग रोड पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं. सभी मृतक केकड़ी और वाटिका इलाके के रहने वाले थे.

 

मृतकों में कालू राम और उनकी पत्नी सीमा के साथ ही उनके 14 महीने के बेटे रुद्र की मौत हो गई. साथ ही रामराज और उनकी पत्नी मधु भी मृतकों में शामिल है. वहीं इस हादसे ने रोहित और उनके 3 साल के बेटे गजराज को भी छीन लिया.

 

 

Pread more  Meerut Sex Racket Video: कंप्यूटर सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 9 युवतियों सहित 13 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

 

दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कार को काफी मशक्‍कत के बाद बाहर निकलवाया.

 

Jaipur Road Accidentमृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया है. वहीं मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button