itel Zeno 100: 6,866 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी और 13MP कैमरे से है लैस – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

itel Zeno 100: 6,866 रुपये में लॉन्च हुआ ये नया स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी और 13MP कैमरे से है लैस

itel Zeno 100 itel ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Zeno 100 भारत में 6866 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 की तरह है। फोन में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और नो-नेटवर्क कॉलिंग जैसे फीचर्स से लैस है, जिसमें बिना नेटवर्क के भी यूजर्स कॉलिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

 

कितनी है कीमत?

itel Zeno 100 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 3GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 64GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 6,866 रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 7,285 रुपये है। फोन की रैम को 12GB तक क्सपेंड किया जा सकता है। फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित की जाएगी। इसे टाइटैनियम गोल्ड, प्योर ब्लैक और सिल्क ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

 

Read more Which vitamin affects sleep: इस Vitamin की कमी से नहीं आती नींद, सुस्त पड़ जाता है शरीर, जान लें कैसे मिलेगा छुटकारा

 

3GB RAM + 64GB – 6,866 रुपये

4GB RAM + 64GB – 7,285 रुपये

itel Zeno 100 के फीचर्स

आईटेल का यह फोन 6.6 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। यूजर्स को इस फोन में डायनैमिक आईलैंड वाला फीचर मिलेगा। साथ ही, इसमें DTS टेक्नोलॉजी वाला साउंड सिस्टम मिलेगा

 

itel Zeno 100 फीचर्स
डिस्प्ले 6.6 इंच, HD+ IPS LCD, 90Hz
प्रोसेसर Unisoc T7100
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 8MP, 5MP
OS Android 15 Go

Zeno 100 में Unisoc T7100 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ USB Type C 10W चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 

read more Which vitamin affects sleep: इस Vitamin की कमी से नहीं आती नींद, सुस्त पड़ जाता है शरीर, जान लें कैसे मिलेगा छुटकारा

 

 

itel Zenoitel का यह फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

 

Related Articles

Back to top button