बिजनेस

Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट

Is Bank Open Tomorrow अगर आप 20 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए! कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 20 नवंबर को देश के एक शहर में बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, बाकी शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले यह जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा कि आपके शहर में बैंक खुलेंगे या नहीं.

 

 

Read more Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

 

20 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

RBI की ओर से जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 20 नवंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सभी बैंक बंद रहेंगे. यानी अगर आप देहरादून में रहते हैं और बैंक जाकर पैसे जमा करने, निकालने या किसी दूसरे जरूरी काम को पूरा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपना प्लान बदलना पड़ सकता है. वहीं, देहरादून के अलावा देश के बाकी सभी शहरों में 20 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे. ऐसे में दूसरे शहरों के ग्राहकों को बैंकिंग कामकाज के लिए छुट्टी की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

 

आखिर देहरादून में बैंक क्यों बंद रहेंगे?

अब सवाल है कि 20 नवंबर को देहरादून में ही बैंक बंद रखने की वजह क्या है? दरअसल, इस दिन उत्तराखंड का खास पारंपरिक त्योहार इगास बग्वाल मनाया जाएगा. इसे बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. यह उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है. इस त्योहार को दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी हरिबोधिनी एकादशी के दिन पड़ता है. इसी त्योहार के चलते RBI ने देहरादून में बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की है.

 

बैंक बंद होने पर क्या ऑनलाइन काम कर पाएंगे?

बैंक की छुट्टी का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे. दरअसल, बैंक हॉलिडे के दिन केवल बैंक के ब्रांच बंद रहते हैं. यानी ग्राहकों को मिलने वाली ऑफलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं.

 

Is Bank Open Tomorrow, आप अपने कई जरूरी काम घर बैठे भी निपटा सकते हैं. इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन सेवाओं की मदद से आप कई तरह के बैंकिंग काम ऑनलाइन कर सकते हैं और बैंक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button