बिजनेस

IRCTC: देश के दो बड़े शहरों के बीच, 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

IRCTC: 09 अगस्त शुक्रवार /  रेलवे ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की। नई वंदे भारत ट्रेन का रंग सफेद के बजाए केसरिया है, इसमें 16 की जगह 20 कोच दिए गए हैं। आज सुबह 7 बजे अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन से इसका ट्रायल रन किया गया।अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलाया गया। यह ट्रेन सुबह 7 बजे अहमदबाद (कालूपुर) रेलवे स्टेशन से खुलेगी और सवा 5 घंटे यानी दिन के 12.15 बजे यह मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

वन्दे भारत ट्रेन रफ्तार 

दो वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है।  इसमें पहली बार तीसरे वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई।

Read More:मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं टीना दत्ता देखे

अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली नई वन्दे भारत 

देश के बड़े शहरों के बीच अब तक 16 और 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच दो वंदे भारत ट्रेन में अच्छा रेस्पांस मिलने और इन ट्रेनों में हमेशा टिकट की फुल बुकिंग के चलते पश्चिम रेलवे की ओर से यह नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है।

 वंदे भारत ट्रेन यात्रियों की पसंद बनी

IRCTC:  गुजरात में 30 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराई थी। इसके बाद यह 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू हुई। सेमी हाईस्पीड लक्जीरियस ट्रेन वंदे भारत यात्रियों की पसंद बनी और हमेशा इसमें टिकटों की फुल बिक्री के कारण बाद में अहमदाबाद से मुंबई के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई।

 

Related Articles

Back to top button