IPL में अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर पिता सचिन ने लिखा इमोशनल पोस्ट…

IPL 2023, Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। पिछले साल भी अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई की टीम में शामिल थे लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। इस बार वह डेब्यू करने में सफल रहे
हर पिता चाहता है कि उसका बेटा खेलते हुए आगे बढ़े। आईपीएल में अर्जुन के डेब्यू के बाद सचिन तेंदुलकर के लिए भी यह पल आया। सचिन तेंदुलकर ने मुकाबले के बाद अर्जुन तेंदुलकर के लिए भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा और आईपीएल डेब्यू के लिए बधाई भी दी।
सचिन ने लिखा कि अर्जुन तुमने आज अपने क्रिकेटिंग सफर में एक अहम कदम बढ़ाया है। एक पिता के रूप में तुमसे मैं बहुत प्यार करता हूं और जानता हूं कि इस गेम को तुम वह सम्मान दोगे, जिसका वह हकदार है। बदले में तुमको वह सम्मान वापस मिलेगा।
सचिन ने आगे लिखा कि तुमने इस स्तर तक आने के लिए काफी मेहनत की है। मैं समझता हूं कि तुम ऐसा करना जारी रखोगे। यह तो इस शानदार सफर का आगाज है। भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। गौरतलब है कि डेब्यू से पहले सचिन और अर्जुन के बीच बातचीत भी हुई थी
अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टैंड्स में मौजूद थीं। सारा ने भी अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरीज में भाई पर गर्व महसूस करने वाली बातें लिखीं। अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप प्रदान की। रोहित शर्मा मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे
रोहित शर्मा पेट खराब होने के कारण टॉस के लिए नहीं आए और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव आए। हालांकि रोहित बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से यह मैच हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।
Also read आफत बनी गर्मी! अवॉर्ड समारोह में 11 की लू से मौत, 24 लोगों का इलाज जारी…
IPL 2023, Arjun Tendulkarअर्जुन तेंदुलकर उस खास क्लब में शामिल हो गए जहाँ अन्य कोई खिलाड़ी नहीं पहुँच पाया। पिता सचिन के बाद अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेला। ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। पिता के बाद पुत्र अब तक नहीं खेल पाया, अर्जुन ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए।


