देश में एक्टिव केस 60 हजार के पार, 24 घंटे में 24 मरीजों ने तोड़ा दम... – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

देश में एक्टिव केस 60 हजार के पार, 24 घंटे में 24 मरीजों ने तोड़ा दम…

Coronavirus Case In India: देशभर में पिछले 24 घंटे में 9000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. इस बीच 24 मरीजों की मौत भी हो गई. गुजरात में 6 मरीजों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस संक्रमण देश में एक बार फिर मानो भयावह रूप अख्तियार कर रहा है. पिछले 24 घंटे में 24 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है. अकेले गुजरात में 6 मरीजों की मौत हो गई. संक्रमण का दैनिक-साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,111 कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 6,313 मरीज ठीक भी हुए हैं.

देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 60,313 हो गई है. यह कुल दर्ज मामलों का 0.13 फीसदी है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 8.4 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी पर है. आईआईटी कानपुर के एक प्रोफसर कह चुके हैं कि अगर यही आलम रहा तो आने वाले सप्ताह में संक्रमण के रोजाना 50-60 हजार मामले सामने आ सकते हैं.

 

Also read IPL में अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर पिता सचिन ने लिखा इमोशनल पोस्ट…

 

 

Coronavirus Case In Indiaहालांकि, स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया यह अपील कर चुके हैं कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है. इससे घबराने की बात नहीं है. देश में XBB.1.16 वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना के बढ़ते मामले इसी वैरिएंट के हैं.

Related Articles

Back to top button