International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डल झील के किनारे PM मोदी करेंगे योग

International Yoga Day 2024: योग करो और निरोग रहो.. योग हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है, इसका महत्व अब पूरी दुनिया मान चुकी है। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए काफी खास है। क्योंकि सदियों से योग हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। वहीं इस बार कल शुक्रवार यानी 21 जून को 10वां योग दिवस पूरी दुनिया मनाएगी।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह डल झील के किनारे सात हजार से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे। वहीं योगा दिवस से पहले PM मोदी अपने X हैंडल कई वीडियो शेयर कर चुके हैं, जिसमें वे अपने AI वर्जन में अलग अलग योगासन करने के फायदे बताते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में PM मोदी ने वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन से लेकर शशांकासन तक के फायदे गिनाए हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहे एक योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में हाथियों पर ग्रामीणों ने किया हमला
International Yoga Day 2024 वृक्षासन यानि पेड़ की मुद्रा में किए जाने वाले आसन के कई फायदे हैं। यह शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मजबूती प्रदान करता है।



