छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में हाथियों पर ग्रामीणों ने किया हमला

Cg News कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों के झुंड पर ग्रामीणों ने पत्थर और गुलेल से हमला कर दिया। हाथियों का झुंड गांव से लगे जंगल से गुजर रहा था तभी लोगों ने हमला कर दिया। वीडियो कटघोरा वन मंडल के चोटिया सर्किल के बगबुड़वा जंगल का बताया जा रहा है।

कटघोरा वन मंडल में करीब 50 हाथियों का दल मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों से बचने जंगल से लगे गांवों में ग्रामीणों ने फेंसिंग तार के जरिए करंट भी बिछाया था।

Read more : योग दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री साय

चोटिया सर्किल के बगबुड़वा जंगल में हाथियों पर हमले की घटना सामने आने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। वन अमला गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को हाथियों के पास जाने से मना कर रहा है।

ग्रामीण हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों से बचने करंट प्रवाहित फेंसिंग तार बिछाए हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग आसपास के गांवों में पहुंची। पुलिस की मदद से वन विभाग की टीम ने फेंसिंग तारों को जब्त किया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि फेंसिंग तार न लगाए।

Cg News वन विभाग की टीम ग्रामीणों से कहा है कि हाथियों के पास न जाएं और न ही उन पर हमला करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button