खेल

INDW vs SLW: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया

INDW vs SLW निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच को 147 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने इस एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को रनों से एकतरफा अंदाज में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका महिला टीम 15.4 ओवर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय महिला टीम की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।

 

Read moreIPO news: 103 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, GMP में जबरदस्त उछाल, 23 सितंबर को होगी लिस्ट 

 

मंधाना और ऋचा घोष ने खेली बेहतरीन पारी

एशियन गेम्स के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के सामने 217 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना व शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 45 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली। शेफाली वर्मा अपने अर्धशतक से चूक गईं और 48 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन ही बना सकीं। इसके बाद ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए और भारती के साथ मिलकर 53 रन जोड़े। इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए, जो वुमेंस एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

 

दबाव में बिखर गए श्रीलंका के बल्लेबाज

INDW vs SLWटारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में दिखे। सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी 10 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं हसिनी परेरा बिना खता खोले पवेलियन लौट गई। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 21 बॉल पर 29 रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। वहीं उनके बाद कविशा दिलहारी ने 11 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं श्री चरनी और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिले।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button