India-Pak Tension: ऑपरेशन सिंदूर सफल, 100 से ज्यादा आतंकी हुए ढेर, पाकिस्तान आर्मी के 40 जवान मारे गए…… यहां पढ़ें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी…

India-Pak Tension जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. भारत ने पाक को ऐसा जख्म दिया है जिसे वो कभी भुला नहीं पाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारत की कार्रवाई में जहां करीब 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया, वहीं पाक के लगभग 35 से 40 सैनिकों की भी मौत हुई है. रविवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पीसी के दौरान DGMO राजीव घई ने इस बात की जानकारी दी
DGMO ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खात्मे के लिए था, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था.
इस दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे लक्ष्य शामिल थे. उन्होंने कहा कि सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकियों और उनके ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया
पाकिस्तान के करीब 40 सैनिकों की मौत’
उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने इन हमलों में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि IAF ने मुरीदके में लश्कर का आतंकी कैंप किया बर्बाद किया वहीं बहावलपुर में जैश के मुख्यालय को तबाह कर दिया. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमले नाकाम कर दिए. DGMO ने बताया कि LoC पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 सैनिकों की मौत हो गई.
Read more Ration News: राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द देगी एक साथ 3 महीने का एडवांस राशन..
पाकिस्तान के 3 एयर डिफेंस सिस्टम बर्बाद’
India-Pak Tensionइसके आगे DGMO राजीव घई ने ये भी बताया कि पाकिस्तान के हमले में भारतीय वायु सेना के किसी एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जबकी IAF ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और थल सेना प्रतिष्ठानों पर सफलतापूर्वक हमला किया और उन्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया. उन्होंने बताया कि IAF ने पाकिस्तान के 3 एयर डिफेंस सिस्टम बर्बाद किए साथ ही दो एयरबेस का रनवे तबाह किया. उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए बातचीत की पहल की थी.



