India 100 Percent Tariff: भारत को अमेरिकी सीनेटर की चेतावनी, बोले- रवैया सुधारो, रूस से तेल-गैस खरीदना बंद करो

India 100 Percent Tariff रूस से तेल और गैस खरीदने को लेकर अमेरिका (US News) ने भारत और चीन पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल (Richard Blumenthal) ने दोनों देशों को रूस से ऊर्जा खरीदने पर चेतावनी दी है। (India China 100 Percent Tariff) उन्होंने कहा कि भारत और चीन को अपना रवैया सुधारना चाहिए और तेल-गैस कहीं और से खरीदनी चाहिए। उनका यह बयान रूस पर प्रतिबंध से जुड़े नए बिल के अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास होने के बाद आया है।
100% तक टैरिफ का प्रावधान
अमेरिकी हाउस ने Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026 को 262-159 वोट से मंजूरी दी है। इस बिल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों (India China 100 Percent Tariff) पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रावधान है। हालांकि, अभी भारत पर 100% टैरिफ लागू नहीं हुआ है। भारत चीन 100% टैरिफ का मुद्दा फिलहाल राष्ट्रपति को मिले संभावित अधिकार से जुड़ा है।
ब्लूमेंथल ने क्या कहा?
बिल पास होने के बाद सीनेटर ब्लूमेंथल ने भारत और चीन को लेकर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपना रवैया सुधारना चाहिए और अपना तेल व गैस किसी दूसरे स्रोत से खरीदना चाहिए। उन्होंने रूस-यूक्रेन (Russia Ukrain War) युद्ध का भी जिक्र किया और यूक्रेन के साथ खड़े रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को धन्यवाद दिया। उनका बयान अमेरिकी दबाव के बढ़ते संकेत के तौर पर सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क
बिल अब ट्रंप के पास
यह बिल इससे पहले अमेरिकी सीनेट में 86-11 वोटों से पास हो चुका है। हाउस से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा गया है। कानून बनने के बाद भी 100% टैरिफ अपने आप लागू नहीं होगा। (Russia Ukrain War) राष्ट्रपति को तय शर्तों के तहत इस अधिकार का इस्तेमाल करना होगा। बिल में रूस के ऊर्जा क्षेत्र और प्रतिबंधों से बचने वाले जहाजों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर किसानों को बड़ा तोहफा: MP कैबिनेट ने ‘कवच योजना’ को दी मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नया लोन
भारत ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया जोर
India 100 Percent Tariff बिल पर भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है। (India China 100 Percent Tariff) भारत ने कहा है कि वह बाजार की परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग स्रोतों से ऊर्जा की खरीद जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश अपने व्यापार और आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा। ऐसे में भारत चीन 100% टैरिफ का मुद्दा अमेरिका के साथ भारत के व्यापार और ऊर्जा संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है।
One Comment