खेल

IND vs SA 2026 :IND vs SA तीसरा टी20 मैच के समय में बदलाव, जानिए अब कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला**

IND vs SA 2026 :भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच इस समय टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच साउथ अफ्रीका ने जीत लिए हैं, जिससे टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है। अब अगर भारतीय टीम को सीरीज में बने रहना है, तो तीसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

भारतीय महिला टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। यह सीरीज आने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि, अब तक भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है और पहले दोनों मैच गंवा चुकी है।

सीरीज का तीसरा मैच 22 अप्रैल (बुधवार) को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा। चौथा मैच भी इसी समय खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी मैच शाम 5:30 बजे से होगा। मैच के समय में बदलाव को ध्यान में रखना जरूरी है, ताकि आप मुकाबला मिस न करें।

IND vs SA 2026 :अब तक खेले गए मैचों की बात करें तो भारत को पहले मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली। ऐसे में तीसरा मुकाबला टीम के लिए करो या मरो जैसा हो गया है। अगर भारत यहां भी हारता है, तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी और विश्व कप की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है।

अब देखना होगा कि भारतीय महिला टीम तीसरे मैच में वापसी कर पाती है या नहीं।

IND vs SA सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • 17 अप्रैल: पहला T20 : डरबन (9:30 बजे)
  • 19 अप्रैल: दूसरा T20I : डरबन (5:30 बजे)
  • 22 अप्रैल: तीसरा T20I : जोहानिसबर्ग (9:30 बजे)
  • 25 अप्रैल: चौथा T20I : जोहानिसबर्ग (9:30 बजे)
  • 27 अप्रैल: पांचवां T20I:  बेनोनी (5:30 बजे)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

साउथ अफ्रीका महिला  क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button