IND vs NZ T20 मैच के दिलचस्प आंकड़े किसके जीतने की है ज्यादा उम्मीद

IND vs NZ T20 :हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर पंड्या की अगुआई में टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया. दूसरा टी20 मैच (India vs New Zealand) रविवार (20 नवंबर) को माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमें दूसरे टी20 के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन होंगे.
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 11 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 9 जीत दर्ज हैं. दो मैच बेनतीजा रहे. भारतीय टीम न्यूजीलैंड में मेजबान टीम से 10 बार भिड़ी है जहां दोनों को 4-4 मैचों में जीत मिली है. दो मुकाबले टाई रहे जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
Read more:दिल दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस पर बनेगी फिल्म,डायरेक्टर ने शुरू किया काम,इस नाम से बनेगी फिल्म
माउंट मॉन्गानुई में भारत का शानदार रिकॉर्ड
माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर भारत ने अभी तक एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. उस मुकाबले में टीम इंडिया विजयी रही थी. तब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी कर मेजबान टीम को 156 रन रोक दिया. इस तरह टीम इंडिया को सात रन से जीत मिली. इस पिच पर बल्लेबाज जमकर चौकों और छक्कों की बारिश कर सकते हैं. उनके लिए यह विकेट स्वर्ग के सामान है.
इनमें से चुनी जाएगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
IND vs NZ T20 :भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा.
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे (टी20 विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन.



