खेल

IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने DLS नियम के तहत 4 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद गेंदबाजों का इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी को 134 रनों के स्कोर पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला जो अपने 10 ओवर्स में 30 रन देने के साथ 4 विकेट लेने में कामयाब रहे, जबकि इसके अलावा आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ डेरिल मिचेल ही कमाल दिखा सके जिन्होंने 55 रनों की पारी खेली।

 

read more Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

 

जवाब में टीम इंडिया ने 23 ओवर का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से खेल को रोका गया। भारत की तरफ से इस मैच में श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 23 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। विराट कोहली इस मुकाबले 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। गुरनूर बरार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

 

गुरुनूर ने दिखाया गेंद से कमाल

 

वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुल 4 विकेट हासिल किए जिसमें टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स को जहां उन्होंने एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया तो वहीं इसके अलावा मिचेल सैंटनर और नेथन स्मिथ का विकेट लेने में भी कामयाब रहे।

 

दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

भारतीय टीम – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

 

IND vs NZन्यूजीलैंड टीम – विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button