ind vs bd live: भारत पहली पारी में 4 विकेट 191 रन पर – RGH NEWS
खेल

ind vs bd live: भारत पहली पारी में 4 विकेट 191 रन पर

 

 ind vs bd live:मीरपुर में भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। दिन के दूसरे सेशन में भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नाबाद हैं। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

पंत ने संभाली पारी
ऋषभ पंत ने अपना 11वां टेस्ट अर्धशतक जमाया है। उनका पिछला टेस्ट अर्धशतक एक जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ आया था। तब पंत (146 रन) ने अपना 5वां शतक जड़ा था। (111) रन बनाए थे। इस साल वे 7 टेस्ट मैचों में 628+ रन बना चुके हैं।

Read more:गोल्ड बांड खरीदने का आखिरी दिन

दिन का पहला सेशन मेजबान टीम के गेंदबाज तैजुल इस्लाम के नाम रहा। तैजुल ने भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों को चलता कर दिया। उन्होंने कप्तान केएल राहुल (10), शुभमन गिल (20) और चेतेश्वर पुजारा (24) के विकेट लिए।

 

Related Articles

Back to top button